Latest Media & News
Preview Media & News
दो दिनी संस्कृत संभाषण वर्ग का समापन 25/12/2023
रांची. संस्कृत भारती द्वारा एक संस्थान में आयोजित दो दिनी संस्कृत संभाषण वर्ग का समापन सोमवार को हुआ. इसमें लगभग 65 प्रशिक्षाणर्थियों ने भाग लिया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ प्रकाश सिंह ने कहा कि ज्ञान की सारी विधाओं में हमारा देश अग्रणी है और यह ज्ञान संस्कृत में ही निहित है. वहीं मुख्य वक्ता जगदंबा प्रसाद ने कहा कि संस्कृत के उत्थान से ही राष्ट्र का विकास हो सकता है. उन्होंने कहा कि बाल केंद्र, संभाषण वर्ग, शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग और प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संस्कृत भारती के द्वारा संस्कृत का विस्तार किया जा रहा है. इस अवसर पर डॉ चंद्रमाधव सिंह, रमेश कुमार और आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे..
- Post By : Jharkhand
- |
- 24-11-2024
- |


















