श्रीगीता जयन्ती महोत्सव २०२५ दि. ३० १२ २०२५
संस्कृतभारती व्रजप्रान्त द्वारा मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी मोक्षदा एकादशी की पूर्व सन्घ्या पर स्थानीय केशवदुर्ग (कंसकिला) में वैदिक विधिविधान के साथ हवन पूजन, गीताजी पारायण , विद्वतगोष्ठी एवं विद्वत सम्मान समारोह के साथ गीताजयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीकान्त शर्मा , प्रमुख उद्योगपति डा वी के चतुर्वेदी तथा पं.कामेश्वरनाथ तथा विद्वतजनों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी को श्रीगीताजी की प्रतिलिपि तथा प्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री ब्रजेन्द्र नागर, रामदास चतुर्वेदी, मुरलीधर चतुर्वेदी, गंगाधर अरोडा, गणेश शंकर पाण्डेय, कैलाश अग्रवाल,प्रदीपअग्रवाल, योगेन्द्र आवा तथा ओमप्रकाश बंसल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सर्वश्री अखिलेश गौतम, डा संजय शर्मा, संदीप चौधरी एवं हरस्वरूप आदि का विशेष सहयोग रहा।.
- Post By : Vraj
- |
- 02-12-2025
- |





.jpg)
