Top
Samskrita Bharati - Meerut
संस्कृतभारती - मेरठ
Latest Media & News
Preview Media & News

संस्कृत भारती (मेरठ प्रांत) की बैठक आयोजित
शामली। ग्रामे ग्रामे नगरे नगरे, विलसतु संस्कृत वाणी इस उद्घोषक वाक्य परम्परा का निर्वहन करते हुए संस्कृत भारती मेरठ प्रांत के तत्वावधान में वी वी इण्टर कालेज शामली में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई । बैठक में मेरठ प्रांत संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी ने चमूकृष्ण शास्त्री द्वारा १६८१ में स्थापित संस्कृत भारती के गठन से लेकर वर्तमान समय में संस्कृत भाषा एवं संस्कृत संभाषण द्वारा इसे जन जन की बोलचाल की भाषा बनाने की संकल्पना को साझा किया। संस्कृत भारती मेरठ प्रांत के सह मंत्री डा० संदीप कुमार जी ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए शामली जनपद के सभी संस्कृ त शिक्षकों, संस्कृत अनुरागियों को पूर्ण मनोयोग से संस्कृत भारती के सहयोग से संकल्प को पूरा किया जा सकता है। संस्कृत संभाषण से भारतीय ज्ञान परम्परा सनातन संस्कृति ज्ञान विज्ञान से परिपूर्ण संस्कृत वांग्मय को न केवल भारतीय जनमानस में अपितु अखिल विश्व में वाग्देवी पयस्विनी को प्रवाहित किया जा रहा है। अतः अध् ययनशील विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए स्तरीय संभाषण शिविर आयोजित होते रहते हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि अग्रिम माह में जनपद-शामली की कार्यकारिणी का गठन करके जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ।.


  • Post By : Meerut
  • |
  • 14-03-2024
  • |