लॉकडाउन में संस्कृतभारती सिखा रही आनलाइन संस्कृत
लॉकडाउन में संस्कृतभारती सिखा रही आनलाइन संस्कृत
मुक्त-संस्कृत-कक्षा से घर बैठे संस्कृत सीख लोग कर रहे समय का सदुपयोग
झांसी 30 मार्च (हि.स.)। समग्र विश्व कोरोना महारोग से लड़ रहा है। अपने पूरे देश में भी प्रधानमंत्री के आह्वान पर 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। लोग आत्मरक्षा में घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं संस्कृतभारती इस कठिन परस्थिति में समय का सदुपयोग करते हुए समाज के हतोत्साह को दूर करने हेतु व्हाट्सएप पर मनोरंजन के साथ निःशुल्क संस्कृत सिखा रही है। लोग घर बैठ कर ही ऑनलाइन मुक्त संस्कृत कक्षा से बड़े उत्साह के साथ देवभाषा सीखते हुए समय का सदुपयोग कर रहे हैं।
मुक्त संस्कृत कक्षा योजना के संयोजक संस्कृतभारती के प्रान्तीय संघटन मन्त्री प्रकाश झा ने बताया कि लॉकडाउन का इससे उत्तम उपयोग नहीं हो सकता। लाॅकडाउन के इस समय का सदुपयोग करते हुए हम अपनी संस्कृति और संस्कारों की पोषिका संस्कृतभाषा से जुड़कर उसका ज्ञान प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि हमने लोगों से आह्वाहन किया था कि कोरोना के कारण हम सभी लोग अपने-अपने घर पर ही हैं क्यों न इस अवसर का लाभ अपने ज्ञान के सम्पादन में लगायें और देवभाषा संस्कृत सीखें। जिस पर अत्यन्त उत्साह के साथ लोगों ने सहभागिता की है।
https //m.dailyhunt.in/news/india/hindi/hindusthan+samachar-epaper-hindusam/lokadaun+me+sanskritabharati+sikha+rahi+aanalain+sanskrit-newsid-175017852?ss pd& s a.
- Post By : Kanpur
- |
- 17-04-2020
- |







