संस्कृत अध्यात्म, विज्ञान की भाषा... प्रचार करें युवा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में संस्कृत भारती मेरठ प्रांत के प्रचार विभाग की ओर से कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य प्रशिक्षक श्री शिरीष जी (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख) ने कहा कि संस्कृत अध्यात्म और विज्ञान की भाषा है। संस्कृत का प्रचार युवाओं को सोशल मीडिया पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती के केंद्रीय प्रचार विभाग के द्वारा प्रतिदिन सामग्री प्रेषित की जाती है, जिसे सभी को अन्य समूहों पर प्रेषित करना चाहिए एवं अन्य प्लेटफॉर्म और ग्रुप पर भेजना चाहिए। उन्होंने हाल ही में चेन्नई में संपन्न पांचवें संस्कृत लघु चलचित्र महोत्सव में प्रदर्शित तथा पुरस्कृत दो लघु चलचित्रों का प्रदर्शन करते हुए युवकों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित छात्र- छात्राओं ने संस्कृत के प्रचार के विषय में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यशाला में राजनीति विज्ञान विभाग के आचार्य प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने संस्कृत को लोक कल्याण की भाषा बनाने की वकालत की।.
- Post By : Meerut
- |
- 14-03-2024
- |



